MP के सीएम मोहन यादव अपने घर उज्जैन में पांच साल तक नहीं रूक पाएंगे, जानिए क्या है मामला

शब्बीर अहमद, भोपाल। विश्वप्रसिद्ध महाकाल की नगरी उज्जैन के विधायक मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद वे अपने घर में पूरे पांच साल तक रात में रूक नहीं पाएंगे। वे प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री होंगे जो अपने ही घर में पूरी रात नहीं रूक पाएंगे। बताया जाता है कि विश्व प्रसिद्ध महाकाल की नगरी उज्जैन का राजा बाबा महाकाल है। मान्यता है कि बाबा महाकाल की नगरी में दो राजा एक साथ नहीं रह पाते हैं। कोई कितना बड़ा ही आदमी क्यों न हो (राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री) उसे रात को महाकाल की नगरी उज्जैन छोड़ना ही पड़ता है।

इसे भी पढ़ेंः जिले का अब तक का सबसे कमजोर कलेक्टरः बरसात के पहले की शिकायत का निराकरण सीजन खत्म होने के बाद नहीं हुआ, क्या हर मामले के लिए जाना पड़ेगा कोर्ट?

सदियों पुरानी मान्यता है कि उज्जैन के राजा भगवान महाकालेश्वर यानी बाबा महाकाल से बड़ा शासक कोई नहीं है। पौराणिक कथाओं के अनुसार कोई भी राजा उज्जैन में रात्रि निवास/विश्राम नहीं कर सकता है। अगर कोई भी राजा या मंत्री यहां रात में ठहरता है, तो उसे इसकी सजा भुगतनी पड़ती है।

इसे भी पढ़ेंः पूर्व मंत्री अकबर का कारनामाः मीडिल स्कूल में व्याख्याता को बनाया प्राचार्य, फाइल पर खुद ही किए हस्ताक्षर

बता दें कि उज्जैन के राजा विक्रमादित्य थे। विक्रमादित्य के राजा बनने से पहले उज्जैन पर शासन करने वालो की मृत्यु निश्चित हो जाती थी। साधु-संतों और ज्ञानियों की सलाह के बाद विक्रमादित्य ने राज्य की गद्दी को बाबा महाकाल के नाम से चलाने का फैसला किया। सच्ची घटनाओं में भारत के चौथे प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई एक रात उज्जैन में रुके थे। इसके बाद दूसरे दिन ही कथित रूप से देसाई को अपने पद से हाथ धोना पड़ा था। इसी तरह कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने भी एक बार उज्जैन में रात्रि विश्राम करने का दुस्साहस किया था। इसके 20 दिन बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ गया था।

इसे भी पढ़ेंः हारे या जीते…दुर्ग के नेता तो अरुण वोरा ही रहेंगेः 30 साल से कांग्रेस ने नहीं दिया किसी और को मौका, टिकट की आस में ढल गई युवाओं की उम्र

इसे भी पढ़ेंः मोहन यादव बने मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्रीः जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल डिप्टी सीएम, नरेंद्र सिंह तोमर को बनाया विधानसभा अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *