तूफान के कारण हो रही छत्तीसगढ़ में भारी बारिश, दो दिनों तक हो सकती है कई जिलों में मूसलाधार बारिश

दुर्ग/भिलाई(CGAAJTAK NEWS). सितंबर में तारीख 15 के बाद सरकारी रिकार्ड के मुताबित मानसून की विदाई शुरू हो जाती है। लेकिन इस बार मौसम में परिवर्तन के कारण अभ तक बारिश हो रही है। जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी तक पहुंचे तूफान के असर से प्रदेश में कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। दुर्ग जिले में पिछले 12 घंटे गरज, चमक के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार सुबह तेज बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त नजर आया। मौसम विभाग ने ओडि़शा से लगे छत्तीसगढ़ के कई जिलों में सोमवार को बारिश की संभावना जताई थी।
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही उपरी हवा में चक्रवात घेरा भी स्थित है। जिसकी वजह से अधिकांश स्थानों पर मध्यम वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और भारी बारिश के भी आसार है। इधर रविवार दोपहर बाद शहर में हल्के बादल छाए रहे और शाम को कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई।

प्रदेश में सबसे गर्म दुर्ग
बादल और उमस के बीच शहर का तापमान प्रदेश में सबसे अधिक दर्ज किया गया। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक था। वही न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को जिले में भारी बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम सुहाना हो गया है।

पंखे कुलर बंद
बीती रात से हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट के चलते पंखे बंद करने की स्थिति आ गई है। वहीं दिनभर बदली छाने के कारण गर्मी का एहसास नहीं हुआ। दिन में पंखे और कुलर चलाने की जरुरत नहीं पड़ी। आने वाले दिनों में गुलाभी ठंड की शुरआत हो सकती है। वैसे भी नवरात्रि के दौरान अल सुबह और आधी राक्षि के बाद हल्की ठंडी महसूस होने लगती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *