पत्रकार मर्डर: ममता बोलीं- डर का माहौल

गाजियाबाद
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या के मामले में सियासत गरमाने लगी है। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, बीएसपी और समाजवादी पार्टी के बाद अब टीएमसी ने भी बीजेपी सरकार को निशाने पर लिया है। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि देश में डर का माहौल बन गया है।

ममता बनर्जी ने गाजियाबाद के पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या पर हैरानी जताते हुए कहा कि देश में डर का माहौल बन गया है और आवाजें दबाई जा रही हैं। जोशी के परिवार ने बताया था कि 20 जुलाई को कुछ हमलावरों ने जोशी पर हमला कर दिया था, जिसके बाद बुधवार सुबह उन्हें एक अस्पताल में दम तोड़ दिया।

‘दबाई जा रहीं आवाजें’
ममता बनर्जी ने कहा, ‘बहादुर पत्रकार विक्रम जोशी, जिनका आज निधन हो गया, उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ के खिलाफ उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई थी, इसलिए उन्हें गोली मार दी गई। देश में डर का माहौल बन गया है। आवाजों को दबाया जा रहा है। मीडिया को भी नहीं बख्शा।’

9 आरोपी गिरफ्तार
विक्रम जोशी के परिवार की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार उन्होंने 16 जुलाई को अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्हें विजय नगर इलाके में उनके घर के पास सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे जोशी गोली मारी गई थी। पुलिस के अनुसार इस मामले में अभी तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *