मंदिर की आड़ में कबाड़ी दुकान का मामलाः लोहा चोरी की कमाई से बनाया आलीशान होटल, नाबालिगों को नशेड़ी बनाकर चोरी का धंधा

भिलाई (cgaajtak.com/)। मंदिर की आड़ में बीएसपी से लोहा और रेलवे से कोयला चोरी करवाने वाले कबाड़ी ने बीते 4 साल में इतना पैसा कमाया कि आलीशान होटल बना लिया है। कबाड़ दुकान के कुछ दूरी पर पावर हाउस (पुराना) बस स्टैंड के समीप होटल और ओयो (OYO) दोनों चल रहा है। बताया जाता है कि इसके अलावा शहर में और भी कई बेनामी सपंत्ति है।

मंदिर की आड़ में कबाड़ी का धंधा या कबाड़ी के ठिकाने पर मंदिर? बीएसपी, रेलवे, जीआरपी, निगम, पुलिस प्रशासन

नाबालिगों को नशेडी बनाकर चोरी का धंधा

बताया जाता है कि कबाड़ी दुकान का संचालक नाबालिग बच्चों को नशेड़ी बनाकर भिलाई इस्पात संयंत्र सहित औद्योगिक क्षेत्र से लोहा की चोरी करवाता है। वहां पर सुबह से लेकर देर रात तक नशेड़ियों का जमघट लगा रहता है। यही नाबालिग नशे में चोरी के अलावा अन्य कई तरह की आपराधिक गतिविधियों में संलग्न रहते हैं।

नए दुग्ध संयंत्र लगाने के नाम पर भ्रष्टाचारः 1 लाख लीटर दूध के बदले 3 लाख लीटर क्षमता का लगाया जा रहा प्लांट,

रोहिंग्या मुसलमानों की शरणस्थली

कबाड़ी का अड्डा रोहिंग्या मुसलमानों की शरणस्थली है। वहां कई रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुसलमान रहते है। आधा दर्जन दिव्यांग मुसलमान ट्रेनों में विकलांग कोच में डेली आना जाना भी करते है। इन्हें ट्रेनों में बिना टिकट चढ़ते और उतरते आरपीएफ और जीआरपी के जवान रोज देखते है इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती, यह समझ से परे है। जबकि रेलवे सहित संपत्ति की सुरक्षा की जिम्मेदारी आरपीएफ और जीआरपी दोनों की है।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *