शहादत दिवस पर गोष्ठीः शहीद भगत सिंह और भीम राव अंबेडकर के सपनों का भारत बनाने का लिया संकल्प

भिलाई(सीजी आजतक न्यूज)। ऑल इंडिया स्टूडेंटस एसोसिएशन (आइसा) भिलाई द्वारा शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु की 92 वीं शहादत दिवस पर सेक्टर 6, जुबली पार्क में “भगत सिंह की शहादत और हमारा समय था” विषय पर गोष्ठी हुई। कार्यक्रम की शुरुआत भगत सिंह के फोटो पर माल्यार्पण से हुई और शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। गोष्ठी में क्रांतिकारी कवि अवतार सिंह पाश की 35 वीं शहादत दिवस का स्मरण किया गया। गोष्ठी का संचालन बृजेन्द्र तिवारी ने किया।

गोष्ठी में मांग की गई कि भगत सिंह की सभी रचनाएं एवं लेख सरकार द्वारा छपवाया जाए और उससे संबंधित प्रकाशनों का पृथक समिति द्वारा संचालन कराया जाए। उनके लेखों को स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए। नई शिक्षा नीति 2020 को रद्द किया जाए। शिक्षा के निजीकरण पर रोक लगाई जाए। स्कूलों कॉलेजों के लिए सिटी बस चलाई जाए। बेरोजगारी पर रोक लगाई जाए और भगत सिंह को राष्ट्र नायक घोषित किया जाए।

गोष्ठी में भगत सिंह के लेखों मैं नास्तिक क्यों हूं, अछूत समस्या, सांप्रदायिक दंगे और उसका इलाज, जेल डायरी इत्यादि की चर्चा पर गई। गोष्ठी में मोदी सरकार द्वारा आजादी, लोकतंत्र व संविधान पर किए जा रहे हमले, साम्प्रदायिक कारपोरेट राज और नफरत के खिलाफ एकजुट होकर मुकाबला करने की अपील की गई। गोष्ठी में शहीद भगत सिंह और भीम राव अम्बेडकर के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया गया। फासीवाद व कारपोरेट लूट के खिलाफ संघर्ष को मजबूत करने का आह्वान किया गया।

गोष्ठी में जन संस्कृति मंच से वासुकी प्रसाद उन्मत व आइसा से डॉ.दीक्षित भीमगढ़े ने कविता पाठ किया। गोष्ठी में आदित्य, फैजान, उमंग तिवारी आदि ने अपने विचार रखे। गोष्ठी में देवानंद चौहान, आर पी गजेंद्र, सनी कुमार साहू, किशन यादव, ए बी सिंह, अशोक मिरी, पवन दीनानाथ प्रसाद, किशन झा, आर पी चौधरी, संतोष जोशी, मनीष, आदित्य, नारद राम निषाद, घनश्याम त्रिपाठी आदि ने भाग लिया।

Read More: पत्रिका को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, 10 हजार अर्थदंड भी लगाया, मामला मजीठिया वेज बोर्ड का

Read More: पड़ताल : सीएम के गृह क्षेत्र में ऐसा हो रहा सरकारी काम, आप भी जानिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *