MP में सर्जिकल, सबूत और सियासतः CM शिवराज ने कांग्रेस और दिग्विजय को बताया पाकिस्तानपरस्ती, विवाद में भाई लमक्ष्ण भी कूदे, बोले- सेना पर हमें गर्व

भिलाई/रायपुर(सीजी आजतक न्यूज)। कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ((Congress leader)) के सर्जिकल स्ट्राइक (surgical strike)वाले बयान पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा हमला बोला है।कहा कि -कांग्रेस का DNA ही पाकिस्तान परस्ती का है। बोले- कभी सर्जिकल स्ट्राइक का तो कभी राम के अस्तित्व का सबूत मांगते हैं। कभी राम सेतु के सबूत मांगते हैं फिर दिग्विजय सिंह ने यात्रा में चलते-चलते यह बोला है।

राहुल गांधी ((Rahul gandhi))साथ चल रहे हैं। दिग्विजय सिंह सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे हैं, यह सेना का मनोबल गिराने का पाप कर रहे हैं। पाकिस्तान के साथ वह खड़े हैं ये दिख रहा है। मैं तो राहुल गांधी से जवाब मांगना चाहता हूं यह कैसी भारत जोड़ो यात्रा है, टुकड़े टुकड़े गैंग आपके साथ चल रही है सेना का मनोबल गिराया जा रहा है। राहुल गांधी भी सवाल उठा रहे हैं कि सेना कमजोर हो गई है यह कैसी देश भक्ति है। दिग्विजय सिंह की राज्य में मध्यप्रदेश सिमी का गढ़ था। सेना का मनोबल गिराने के पाप आप कम से कम कांग्रेस ना करें। आप सेना का मनोबल कम करने का पाप कर रहे है। राहुल गांधी से जवाब मांग रहा हूं कैसी भारत जोड़ो यात्रा है।

दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर दिए गए बयान के बाद सियासी बवाल मच गया है। सर्जिकल स्ट्राइक के विवाद में दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह भी कूद गए हैं। ट्वीट कर लक्ष्मण सिंह ने लिखा देश की सेना पर हमें गर्व। हमारी सेना पर हमें गर्व है जो बर्फीले तूफानों का सामना करके हमारे देशवासियों की रक्षा करती है। जय हिंद

Read More: पत्रिका को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, 10 हजार अर्थदंड भी लगाया, मामला मजीठिया वेज बोर्ड का

Read More: पड़ताल : सीएम के गृह क्षेत्र में ऐसा हो रहा सरकारी काम, आप भी जानिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *