आल इंडिया LPG डिस्ट्रीब्यूटर फेडरेशनः छत्तीसगढ़ के संजय शर्मा राष्ट्रीय सचिव और सुभाष जायसवाल निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुने गए

भिलाई (सीजी आजतक न्यूज)। आल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव 24 सितम्बर 2024 को होटल मधुबन ग्रेटर कैलाश नई दिल्ली में हुआ। चुनाव में राष्ट्रीय सचिव पद पर छत्तीसगढ़ से संजय शर्मा प्रगति गैस एजेंसी भिलाई के संचालक निर्विरोध चुने गए। संजय शर्मा इसके पहले भारत गैस डिस्ट्रीब्यूटर फेडरेशन छत्तीसगढ़ के लगातार 6 साल तक अध्यक्ष रह चुके हैं।

बता दें कि फेडरेशन एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर ऑफ इंडिया देश के तीनों सार्वजनिक क्षेत्र की ऑइल कम्पनियां इण्डेन,हिंदुस्तान पेट्रोलियम एवं भारत पेट्रोलियम के समस्त एलपीजी वितरकों का प्रतिनिधित्व करती हैं।जिसके देशभर के एलपीजी वितरक सदस्य है। देश के सभी प्रदेशों में प्रादेशिक इकाइयां डिस्ट्रीब्यूटरों के हित में कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ से संजय शर्मा को राष्ट्रीय सचिव एवं सुभाष जायसवाल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के रूप में प्रतिनिधिव मिलने पर राज्य के एलपीजी वितरकों में हर्ष जताया है।

Read More: भास्कर ग्रुप की गजब बेइज्जती, आफिस सील करने आ गए सरकारी कर्मचारी, काट दी बिजली, मचा हड़कं

Read More: पत्रिका को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, 10 हजार अर्थदंड भी लगाया, मामला मजीठिया वेज बोर्ड का

Read More: पड़ताल : सीएम के गृह क्षेत्र में ऐसा हो रहा सरकारी काम, आप भी जानिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *