मछली पकड़ने बिछाया था जालः मछली तो नहीं फंसी, उसी जाल में फंसकर युवक की मौत हो गई

भिलाई(सीजी आजतक न्यूज)। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से परासिया क्षेत्र में न्यूटन चौकी के अंतर्गत आने वाली पेंच नदी में परासिया का रहने वाले हेमंत कहार की पानी में डूबने से मौत हो गई। मायावाड़ी की पेंच नदी में मृतक 38 वर्षीय हेमंत कहार नदी में मछली पकड़ने गया था। उसी दौरान गल में फंसने से पानी में डूब गया।

घटना मायावाडी के पेंच नदी पर बने पम्प हाउस के समीप की है। मृतक का साला राजकुमार और उसका भांजा हरिओम उसके साथ घटनास्थल पर मौजूद थे। वह रात में बिछाया गया गल निकाल रहा था इसी दौरान नदी में पानी बढ़ गया। उसका एक हाथ गल लिपटा था। जिससे वह बहाव के कारण नदी में फिसल गया। राजकुमार ने नदी में उसे तलाश किया लेकिन वह नदी में नहीं मिला। आसपास के लोगों को बुलाकर शव निकाला गया। न्यूटन पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया गया।

गौरतलब है कि इस इलाके में मछुआरे एक रस्सी में 50 से 60 गल में चारा लगाकर नदी में डाल देते हैं। इसको दावन कहते है। मृतक हेमंत ने भी शुक्रवार शाम गल लगाया था। शनिवार की सुबह वह अपने ही लगाए जाल को निकालते समय फंस गया। हेमंत तैरने में माहिर था। लेकिन गल में फंसने से वह तैर नहीं सका। उसके शव की अंगुलियों में गल फंसा पाया गया। जानकारी हेमेंद्र जतवार, न्यूटन चौकी प्रभारी ने दी।

Read More: वोट के बदले सेक्स!: चुनाव हारने के बाद कांग्रेस नेत्री ने लगाया अजीबो-गरीब आरोप, कहा- वोटर्स को प्रभावित करने सेक्स वर्कर का लिया सहारा

Read More: विश्व हिंदू परिषद की दक्षिण कूचः मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराने की मुहिम, VHP के प्रचारकों से संघ प्रमुख भागवत ने किया मंथन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *