पाटन के किसानों का सरकार के खिलाफ फूटा आक्रोश, सड़क पर किया प्रदर्शन, सभी दल के नेता हुए शामिल

जबलपुर। किसानों का आक्रोश आज सरकार के खिलाफ फूट पड़ा। आक्रोशित किसानों ने सड़क पर उतरकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों के विरोध प्रदर्शन में सभी राजनीतिक पार्टी के नेता शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार पाटन जबलपुर मार्ग पर टोल नाका बनाए जाने से किसान आक्रोशित है। आक्रोशित किसानों ने आज धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया।

Read More : राजस्थान पत्रिका के भ्रष्ट ब्रांच मैनेजर को कोर्ट ने भेजा जेल

बता दें कि सरकार द्वारा 20 किलोमीटर के दायरे में पाटन-जबलपुर मार्ग पर तीसरा टोल नाका बनाया जा रहा है। किसानों ने इस टोल नाका का विरोध किया है। टोल नाका निर्माण स्थल पर किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। 20 किमी के दायरे में बनने वाले तीसरे टोल नाके में पाटन, शहपुरा और जबलपुर में हजारों किसान प्रभावित होंगे। इससे किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ेगा। इस धरना प्रदर्शन में सभी दल के नेताओं ने किसानों का साथ दिया। सभी ने कहा कि सरकार जानबूझकर किसानों पर आर्थिक बोझ लादने का प्रयास कर रही है।

Read More : सड़क चौड़ीकरण में सरकार का दोहरा मापदंड : सीएम के क्षेत्र में चार गुणा मुआवजा, गृह मंत्री के क्षेत्र में फूटी-कौड़ी नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *