नगर निगम के खिलाफ 108 काला बैलून उड़ाकर किया अनूठा प्रदर्शन

भिलाई(CGAAJTAK NEWS). नगर पालिक निगम द्वारा पावर हाउस बस स्टैंड के सामने &0 साल पुराना प्रगति कॅाम्प्लेक्स जर्जर भवन का रंगरोगन कर नया स्वरूप देने के नूमने काम का विरोध अनूठे तरीके से किया गया। लोगों ने 108 काला बैलून आकाश में उड़ाकर निगम प्रशासन के ठेकेदार को उपकृत करने, कमीशन के चक्कर में प्रोजेक्ट बनाने वाले अधिकारी सहित और वर्तमान जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके पहले निगम प्रशासन द्वारा &0 साल पुराना भवन जीर्णोद्धार काम का भाजपा सांसद विजय बघेल ने निरीक्षण कर काम रोकने कहा था। उनके निर्देश के बाद भी निगम प्रशासन ने काम बंद नहीं कराया है।

यूपी गाजियाबाद की तरह भिलाई नगर निगम क्षेत्र में भी हो सकता है हादसा

कल्याण सेवा जनजागृति संगठन के कार्यकर्ताओं ने उड़ाए बैलून
नगर के कल्याण सेवा जनजागृति संगठन द्वारा प्रगति कॅाम्प्लेक्स के पीडि़त दुकानदार व किराएदार सहित व्यापारियों की उपस्थिति में 108 काला बैलून उड़ाकर भिलाई निगम के काम का विरोध किया गया। इसी तरह कॅाम्प्लेक्स के बाजू में &5 साल पुरानी नीव के ऊपर मेगा मार्ट बनाकर लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने निर्माण काम का विरोध करते हुए भविष्य में होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकने शासन प्रशासन को अवगत कराया। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में श्मशान घाट की जर्जर भवन में घटित घटना की तरह भिलाई नगर निगम के वार्ड &7 प्रगति काम्प्लेक्स एवं काम्प्लेक्स के बाजू में मेगा मार्ट निर्माण में आने वाले समय में ना हो पाए, इस संबंध में संगठन ने कलेक्टर एवं निगम आयुक्त को कई बार आवेदन देकर निर्माण रोकने की मांग की थी।

सांसद की चेतावनी के बाद भी काम नहीं रोका
निगम प्रशासन ने महिलाओं की आड़ लेकर मदर्स मार्केट निर्माण के नाम पर लोगों के जानमाल के साथ हो रहे खिलवाड़ को रोकने की मांग भी की थी। निगम प्रशासन द्वारा सांसद की चेतावनी के बाद भी काम नहीं रोकने की ओर ध्यान दिलाते हुए संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी जताई है। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता सुमन शील, राजेश कौशिक, सुमित्रा माझी, नरेंद्र मोहड़, अवतार सिंह, लेखराम, मोहम्मद जाकिर, अमरजीत सिंह, इंद्रासन, उर्मिला, मोहन रेड्डी, श्रीकांत, पोटिया, हरिपाल सहित अन्य उपस्थित थे।

सांसद विजय बघेल ने निगम अधिकारियों से कहा, कांग्रेस की सरकार चली जाएगी उसके बाद बचाने कौन आएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *