कोरोना के बचाव के लिए दुर्ग जिला प्रशासन द्वारा आपातकालीन नंबर जारी

दुर्ग (सीजीआजतक न्यूज). कोविड 19 के मरीजों को आपातकालीन सेवाओं के लिए जिला प्रशासन दुर्ग द्वारा होम आइसोलेशन, कोरोना सम्बंधित जानकारी व शिकायत और आपातकालीन सहायता के लिए विशेष टेलीफोन नम्बर जारी किए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा आपातकालीन सेवाओं के लिए कलेक्टर कार्यालय स्थित आपातकालीन सहायता केन्द्र के टेलीफोन नम्बर- 0788-2210772 0788-2210773 0788-2210774, होम आइसोलेशन सहायता हेतु 0788-2215151 0788-2215152 और दक्ष कमांड सेन्टर (आपातकालीन सहायता केन्द्र) 0788-2210775 0788-2210778 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

दुर्ग जिले की लिंक में जाकर जान सकते हैं कोविड पेशेंट के लिए बेड की उपलब्धता

जिले में कोविड-19 के उपचार हेतु चिन्हांकित शासकीय तथा निजी अस्पतालों में कुल बिस्तरों, उपलब्ध बिस्तरों तथा रिक्त बिस्तरों की जानकारी इस https://durg.gov.in/covidbedsdurg/ लिंक के माध्यम से कोई भी नागरिक लिंक के माध्यम से कोई भी नागरिक प्राप्त कर सकते हैं। इससे पॉजिटिव मरीजों के परिजनों को अस्पताल का चयन करने में आसानी होगी। लिंक में विस्तार से बेड की क्षमता आदि इंगित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *