मात्र दो पैसेंजर के साथ रायपुर से केंवटी तक दौड़ी ट्रेन, यह है ट्रेन का समय

बालोद(CGAAJTAK). पांच माह से बंद रायपुर-केंवटी ट्रेन कोरोना संक्रमण के बीच फिर से पटरी पर दौडऩे लगी। (Indian railway) लोगों में दहशत एवं ट्रेन संचालन शुरू होने की जानकारी नहीं मिलने से बालोद स्टेशन से मात्र 2 ही लोगों ने सफर किया। (Naxal effected area) स्टेशन पर 6 लोग ट्रेन से उतरे। शुक्रवार को बालोद स्टेशन में दोपहर 11.40 बजे ट्रेन पहुंची। पहला दिन होने के कारण ट्रेन खाली रही। (Naxali terror) स्टेशन में लोगों की भीड़ नहीं थी।

5 से 30 सितंबर तक चलाने का निर्णय
स्टेशन मास्टर ने यात्रीगण कृपया ध्यान दें, लाउड स्पीकर से आवाज दी तो यात्रियों के चेहरे में मुस्कुराहट भी देखने को मिली। 5 सितंबर को सुबह 6.13 बजे केंवटी से दुर्ग, रायपुर जाने वाली ट्रेन आएगी। 6.18 बजे बालोद स्टेशन से रवाना होगी। क्योंकि सुबह से दोपहर तक चलने वाली ट्रेन (डेमू स्पेशल 07815) को 4 से 29 सितंबर तक चलाने का निर्णय रेलवे ने लिया है। सुबह चलने वाली ट्रेन (07816) को 5 से 30 सितंबर तक चलाने का निर्णय लिया गया है।

यात्रा के दौरान ट्रेन में सामाजिक दूरी के पालन अनिवार्य रूप से करें

ट्रेन का संचालन शुरू होने से अब आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। ट्रेन में सफर करने के पहले सेनेटाइजर का छिड़काव किया गया। मास्क लगाने वालों को ही काउंटर में टिकट दी गई। साथ ही रेलवे ने यात्रियों से अपील भी की है कि वह यात्रा के दौरान ट्रेन में सामाजिक दूरी के पालन अनिवार्य रूप से करें व मास्क जरूर पहने। कोरोना से बचाव के लिए अपनी सुरक्षा खुद करें।

ट्रेन नंबर 07816 का तय शेड्यूल इस प्रकार
यह ट्रेन सुबह 5 बजे केंवटी से रवाना होगी। 5.09 बजे भानुप्रतापपुर, 5.26 बजे गुदुम, 5.34 बजे सल्हाईटोला डौंडी, 5.45 बजे दल्लीराजहरा पहुंचेगी। जो 5.50 बजे रवाना होगी। 5.56 बजे कुसुमकसा, 6.04 बजे भैंसबोड़ पहुंचेगी। 6.13 बजे बालोद स्टेशन पहुंचेगी, यहां से 6.18 बजे रवाना होगी। जो 6.27 बजे लाटाबोड़, 6.35 बजे सिकोसा, 6.45 बजे गुंडरदेही, 6.56 बजे रिसामा, 7.02 बजे पाउवारा, 7.20 बजे मरोदा, 7.50 बजे दुर्ग पहुंचेगी। जो 10 मिनट बाद सुबह 8 बजे से भिलाई, रायपुर रवाना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *