मैनचेस्टर टेस्ट: ENG को बढ़त, बैकफुट पर विंडीज

मैनचेस्टर टेस्ट के ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड ने सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में चौथे दिन वेस्टइंडीज की पहली पारी 287 रन पर समेट दी और 182 रन की मजबूत बढ़त हासिल की। हालांकि मेहमान टीम के बल्लेबाजों ने भी हिम्मत दिखाई और फॉलोऑन टाला।

ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड ने सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में चौथे दिन वेस्टइंडीज की पहली पारी 287 रन पर समेट दी और 182 रन की मजबूत बढ़त हासिल की। दिन का खेल समाप्त होने तक 2 विकेट पर 37 रन बनाए और उसकी कुल बढ़त 219 रन की हो गई। चौथे दिन का खेल समाप्त होने के वक्त बेन स्टोक्स 16 और कप्तान जो रूट 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

पेसर स्टुअर्ट ब्रॉड और क्रिस वोक्स ने नई गेंद से 3-3 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को पहली पारी में 287 रन पर आउट करने में अहम भूमिका निभाई। सैम करन ने 70 रन देकर 2 विकेट झटके जबकि डोम बेस और बेन स्टोक्स ने 1-1 विकेट लिया। वेस्टइंडीज हालांकि इससे पहले फालोऑन बचाने में सफल रहा।

विंडीज टीम के पेसर केमार रोच ने इंग्लैंड को दूसरी पारी में शुरुआती 2 झटके दिए। रोच ने पारी के पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर जोस बटलर (0) को बोल्ड किया। इसके बाद पारी के छठे ओवर की पहली गेंद पर जैक क्राउली (11) को भी बोल्ड कर दिया और इंग्लैंड के शुरुआती 2 विकेट 17 के स्कोर तक गिर गए।

विंडीज टीम के ओपनर क्रेग ब्रैथवेट ने 75 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 165 गेंदों का सामना किया और 8 चौके लगाए। वह 199 के टीम स्कोर पर बेन स्टोक्स का शिकार बने। स्टोक्स ने उन्हें अपनी ही गेंद पर लपका।

A cunning piece of bowling from Curran to dismiss Hope �� #ENGvWIpic.twitter.com/VEheihV6Fq
— ICC (@ICC) July 19, 2020

शामार ब्रुक्स ने 137 रन पर 68 रन की पारी खेली। उन्होंने पारी के 72वें ओवर (क्रिस वोक्स के) की पहली ही गेंद पर दौड़कर 2 रन पूरे किए और 96 गेंदों पर अपने टेस्ट करियर का दूसरा अर्धशतक जड़ा। वह टीम के 242 के स्कोर पर स्टुअर्ट ब्रॉड का शिकार बने। उन्होंने 11 चौके लगाए।

☝️ Brooks lbw Broad
☝️ Blackwood b Broad
☝️ Dowrich lbw Broad

Is Broad having 'one of those spells'? �� #ENGvWIpic.twitter.com/0h6Fud086l
— ICC (@ICC) July 19, 2020

स्पिनर रोस्टन चेज ने 85 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली। उन्होंने सैम करन के पारी के 94वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाया जिसके साथ विंडीज टीम ने फॉलोऑन को टाला। तब मेहमान टीम का स्कोर 8 विकेट पर 270 रन हो गया था। चेज ने अपनी पारी में 7 चौके लगाए। उन्हें क्रिस वोक्स ने LBW आउट किया और वह टीम के 287 के स्कोर पर 9वें विकेट के तौर पर आउट हुए।

पेसर क्रिस वोक्स ने पारी के 99वें ओवर में 2 विकेट झटके। उन्होंने इस ओवर की पहली गेंद पर रोस्टन चेज (51) को LBW आउट किया। फिर अंतिम गेंद पर शेनन गैब्रियल (0) को बोल्ड कर विंडीज टीम की पहली पारी 287 रन पर सिमट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *