प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक जोनस हुए रोमांटिक, देखें ससुर केविन ने कैसे किया विश

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई 2020 को अपना 38वां जन्मदिन मनाया। उनके फैन्स, फैमिली और दोस्तों ने सोशल मीडिया पर उनको शुभकामनाएं दीं और प्यार जताया। अब उनके पति निक जोनस ने दोनों की साथ में तस्वीर के साथ प्यारभरा मेसेज लिखकर उनको विश किया है।

‘जिंदगीभर तुम्हारी आंखों में देख सकता हूं’
निक जोनस ने प्रियंका के साथ प्यारी तस्वीर शेयर की है। साथ में बर्थडे नोट भी लिखा है। इस तस्वीर में प्रियंका निक की गोद में बैठी हैं और दोनों एक-दूसरे की आंखों में देख रहे हैं। निक ने लिखा है, ‘मैं तुम्हारी आंखों में जिंदगीभर देखता रह सकता हूं। आई लव यू बेबी। मैं आज तक जितने भी लोगों से मिला हूं तुम उनमें से सबसे समझदार, केयर करने वाली और शानदार इंसान हो। मैं बहुत आभारी हूं कि हमने एक-दूसरे को पाया। हैपी बर्थडे ब्यूटीफुल’

पापा जोनस ने किया विश
निक के पिता केविन जोनस ने भी इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रियंका को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रियंका की रोका सेरिमनी की तस्वीर के साथ लिखा है, हैपी बर्थडे प्रियंका चोपड़ा। तुम हमारे परिवार में खुशियां लेकर आई हो। लव यू।

भाई ने शेयर की पुरानी फोटो
वहीं प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने भी उनकी अनसीन फोटो के साथ उनको बर्थडे विश किया।

NBT Entertainment अब Telegram पर भी। हमें जॉइन करने के लिए और मोबाइल पर पाएं हर जरूरी अपडेट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *