चीन को मिटा सकता है ताइवान का अचूक हथियार

ताइवान और चीन के बीच तनावपूर्ण स्थिति बरकरार है। एक्सपर्ट्स की इस पर नजर भी बनी हुई है। भले ही चीन ताइवान से कहीं ज्यादा ताकतवर हो, ताइवान अगर सटीक रणनीति के साथ काम करे तो पासा पलट भी सकता है। Forbes के लिए डेविड ऐक्स ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि अगर ताइवान चीन के हमले को पेंगू टपू पर रोक दे और उसे अमेरिका के दो-तीन एयरक्राफ्ट कैरियर्स का सहारा मिल जाए, तो न सिर्फ ताइवान अपनी जमीन बचा लेगा बल्कि चीन पर हमला भी कर सकेगा। यहां तक कि अगर ताइवान चाहे तो अपनी लंबी दूरी की सुपरसोनिक क्रूज मिसालों से पेइचिंग तक को निशाना बना सकता है। (तस्वीर: Harpoon)

वॉशिंगटन के न्यूक्लियर थ्रेट इनिशिएटिव (Nuclear Threat Initiative के मुताबिक कभी चीन से ज्यादा और बेहतर हथियार रखने वाला ताइवान आज अपनी जंग की रणनीति को बदल चुका है। वह PLA (पीपल्स लिबरेशन आर्मी) से बराबरी नहीं कर रहा बल्कि ताइवान की मिलिट्री चीनी टुकड़ियों को नजदीक लाकर फिर हजारों मिसाइलों से उन पर हमला करने की रणनीति रखती है। थिंक टैंक का कहना है कि ताइवान किसी भी तरह की चढ़ाई को रोकने की कोशिश में है। ताइवान की मिसाइलों के जखीरे में Stinger, Chaparral, Patriot, Tien Chien और Tien Kung जैसी जमीन से हवा में मारने वाली मिसाइल, ऐंटी-टैंक मिसाइल Javelin, TOW और Hellfire और ऐंटी-शिप Harpoon और Hsiung Feng मिसाइलें हैं। छोटी दूरी की मिसाइलें रक्षा के लिए होती हैं। (तस्वीर: Hsiung Feng)

चीन पर हमला करने के लिए ताइवान के पास Wan Chien एयर-लॉन्च क्रूज मिसाइल और Yun Feng ग्राउंड-लॉन्च क्रूज मिसाइल है। Yun Feng को ताइवान के ही नैशनल चुंग शान इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस ऐंड टेक्नॉलजी में बनाया गया है और यह चीन के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकती है। Yun Feng अपने कंबाइन्ड साइकल प्रोपल्शन की वजह से सुपरसोनिक है। इसमें एक सॉलिड रॉकेट बूस्टर है जो मिसाइल को उसकी क्रूज स्पीड पर पहुंचाता है। इसके बाद हवा से चलने वाला ramjet इंजन इसे चलाता है। Yun Feng इतनी ताकतवर है कि ताइवान से चलाए जाने पर यह शंघाई और पेइचिंग में PLA बेस को उड़ा सकती है। (तस्वीर: Javelin)

डीसी के अमेरिकन एंटरप्राइज इंस्टिट्यूट के मुताबिक मॉडर्न क्रूज मिसाइलों के जरिए ताइपेई चीन को यह संदेश देना चाहता है कि अगर जंग हुई तो वह सिर्फ ताइवान और आसपास के समुद्र तक सीमित नहीं रहेगी। क्रूज मिसाइलों से ताइपेई न सिर्फ PLA बेस बल्कि चीन के लोगों को निशाना बनाकर चीन को एक बड़ी कीमत चुकाने के लिए मजबूर कर सकता है। PLA कोशिश कर सकती है कि जमीन से हवा में मारने वाली मिसाइल बैट्री से खुद को बचाया जा सके लेकिन मिसाइल-डिफेंस का कम ही फायदा होता है। ताइवान के पास कितनी Yun Feng हैं यह साफ नहीं है लेकिन वह जितनी भी पेइचिंग पर चला सकेगा, चीन के लिए ताइवान पर कब्जा करने का सपना उतना ही दूर हो जाएगा। (तस्वीर: Hellfire)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *