संजना सांघी ने शेयर किया वीडियो, जिसमें कैद हैं सेट के पीछे सुशांत के साथ बीते वो खूबसूरत पल

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘दिल बेचारा’ की को-स्टार संजना सांघी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बहुत ही प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। दोनों इस वीडियो में एक-दूसरे के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं, जो फिल्म का हिस्सा नहीं है, लेकिन सेट पर बिताए सबसे खूबसूरत पलों की कैमरे में कैद वो यादें हैं, जो अब संजना हमेशा अपने पास संभाल कर रखेंगी।

वैसे संजना ने इस गाने से जुड़ी कुछ और भी तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। एक तस्वीर को शेयर करते हुए संजना ने लिखा है – वो बाइक राइड और तारों से सजी वो रात वाकई खास थी, उन पलों को मैं बहुत मिस कर रही।

संजना ने एक ऐनिमेटेड वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनका स्केच आपस में उनकी इसी फिल्म के डालयॉग बोलते नजर आ रहे हैं।

Dil Bechara stars @itsSSR and @sanjanasanghi96 cute dance video on set.#DilBechara#TaareGinnDilBechara #TaareGinn #SushantSinghRajput #SanjanaSanghi pic.twitter.com/5miIlT9mDs
— NBT Entertainment (@NBTEnt) July 16, 2020

‘दिल बेचारा’ का डायरेक्‍शन मुकेश छाबड़ा ने किया है। वह इस फिल्‍म से डायरेक्‍शन की फील्‍ड में अपना डेब्‍यू करने जा रहा है। यह फिल्‍म ‘द फॉल्‍ट इन ऑवर स्‍टार्स’ का हिंदी अडैप्‍शन है। फिल्‍म की स्‍ट्रीमिंग 24 जुलाई से ओटीटी प्‍लैटफॉर्म डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *