गैंगस्टर विकास दुबे की कहानी का अंत…

कानपुर
दुर्दांत अपराधी विकास दुबे () की शुक्रवार को एसटीएफ के साथ कथित मुठभेड़ में मौत के बाद तीन डॉक्टरों के एक पैनल ने उसके शव का पोस्टमॉर्टम किया। देर शाम दुबे के शव का भैरव घाट स्थित विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार कर दिया गया। एक डॉक्टर ने बताया कि दुबे के पोस्टमॉर्टम (Vikas Dubey Kanpur wala) की वीडियोग्राफी भी कराई गई है।

उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम (Vikas Dubey Last Rites) में जो भी सामने आया है, इस बारे में पुलिस को बता दिया गया है। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट भी उन्हें जल्द सौंप दी जाएगी। आरोप है कि पुलिसकर्मियों की मदद के जरिए विकास दुबे को 3 जुलाई को पुलिस की छापेमारी की खबर मिल गई थी। इसके बाद उसने 8 पुलिसकर्मियों की साथियों के साथ मिलकर हत्या की। फिर घटनास्थल से भाग निकला। विकास दुबे शहर-शहर भागता रहा और फरीदाबाद में देखा गया। वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। आखिरकार उसे 9 जुलाई को मध्य प्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार किया जा सका।

…फिर हो सका अंतिम संस्कार
पुलिस से कहा गया है कि वह बाकी औपचारिकताएं पूरी करें। दुबे के शव का पोस्टमॉर्टम पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया। इस बीच, पुलिस ने दुबे के रिश्तेदार दिनेश तिवारी को उसका शव लेने और उसका अंतिम संस्कार करने के लिए मनाया। बाद में सबको कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार के लिए भैरव घाट ले जाया गया, जहां विद्युत शवदाह गृह में उसकी अंत्येष्टि की गई। इस दौरान घाट के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया।

पढ़ें:

पत्नी और बेटा रहे मौजूद
विकास दुबे के अंतिम संस्कार के दौरान उसकी पत्नी, बेटा मौजूद रहे। इस एनकाउंटर के बाद यूपी पुलिस पर जहां कुछ लोग सवाल खड़े कर रहे हैं, वहीं शहीदों के परिवारवालों ने कुख्यात अपराधी की मौत पर खुशी जाहिर की है।

पढ़ें:

मीडिया पर बरसीं विकास की पत्नी
अंतिम संस्कार के बीच विकास दुबे की पत्नी मीडिया पर भड़क गईं। उन्होंने कहा, ‘एक दिन तुम्हारा भी आएगा।’ मीडिया वालों ने सवाल किया कि क्या उसने कत्ल नहीं किए थे। इस पर विकास की पत्नी ने कहा, ‘किए थे तो।’ विकास की पत्नी ने कहा, ‘जो गलती करेगा, उसको सजा मिलेगी।’ मीडिया वालों ने विकास की पत्नी से पूछा क्या आप मानती है कि आपके पति ने गलती की थी। इस पर विकास दुबे की पत्नी ने जवाब दिया, ‘हां, हां…हां।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *