सुशांत सिंह राजपूत के इस हमशक्ल के सोशल मीडिया पर चर्चे, इंस्टा पर बढ़े फॉलोअर्स

इंटरनेट पर आए दिन सिलेब्स के हमशक्लों की तस्वीरें छाई रहती हैं। इस बार सचिन तिवारी नाम के इस शख्स के काफी चर्चे हैं, जिनकी शक्ल दिवंगत अभिनेता से मिलाई जा रही है।

सोशल मीडिया पर हमशक्ल के चर्चे
सुशांत सिंह राजपूत हमारे बीच नहीं हैं। उनकी यादें फैन्स के दिलों में हमेशा रहेंगी। इंटरनेट पर उनसे जुड़े वीडियोज और पोस्ट काफी वायरल हो रहे हैं। अब सचिन तिवारी नाम के एक शख्स के चर्चे हैं जिनकी शक्ल सुशांत से मिलती है। सुशांत के निधन के बाद सचिन के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स बढ़कर 10 हजार से ज्यादा हो गए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी पॉप्युलैरिटी बढ़ रही है। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लोगों का शुक्रिया भी अदा किया है। सोशल मीडिया पर उन्हें फैन्स के मिलेजुले रिऐक्शंस मिल रहे हैं। कुछ का कहना है कि उनकी शक्ल सुशांत सिंह राजपूत से मिलती है। वहीं कुछ ने यह भी लिखा है कि सुशांत सिर्फ एक थे जिन्हें कोई रिप्लेस नहीं कर सकता।

पुलिस कर रही मामले की जांच
सुशांत सिंह राजपूत ने बीती 14 जून को अपने मुंबई अपार्टमेंट में आत्महत्या करके जान दे दी थी। उनकी आत्महत्या की वजहों की जांच की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस अब तक इस मामले में 29 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। रीसेंटली फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली से भी पुलिस ने पूछताछ की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *