मुंबई में फिर बारिश के साथ हाई टाइड अलर्ट

मुंबई
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कई दिनों से लगातार बारिश के चलते लोग दोहरे लॉकडाउन की मार झेल रहे हैं। इस बीच ने रविवार को भी मुंबई में तेज बारिश की संभावना जताई है। विभाग की ओर से जारी यलो अलर्ट के बाद लोगों सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। साथ ही मुंबई से सटे समुद्री क्षेत्र में हाई टाइड का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को मुंबई में 12.23 मिनट पर 4.63 मीटर की हाई टाइड होने की संभावना है। ऐसे में अगर शहर में तेज बारिश होती है तो कई इलाकों में लोगों को जलजमाव का भी सामना करना पड़ा सकता है। हालांकि, इस बीच राहत की बात यह है कि रविवार का दिन होने के नाते ज्यादातर लोग अपने घरों पर ही रहेंगे और बाहर कम ही लोगों का निकलना होगा। बारिश तथा मौसम के और बिगड़ने की संभावना के चलते मौसम विभाग ने लोगों को घरों में रहने की ही हिदायत दी है।

जलजमाव की खबर नहीं
ताजा जानकारी के मुताबिक, की कोई खबर नहीं है लेकिन मौसम विभाग ने राजधानी में दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। बताया गया कि बारिश यो या न हो, हर रोज समुद्र में दो बार हाई टाइड और दो बार लो टाइड होता ही है लेकिन मॉनसून के समय लगातार बारिश के बीच हाई टाइड महत्वपूर्ण इसलिए हो जाता है क्योंकि इसकी वजह से शहर में जलजमाव शुरू हो जाता है। बता दें कि बीते कई दिनों से मुंबई और उके उपनगरों में लगातार बारिश हो रही है।

कोरोना को लेकर लोगों में डर
कोरोना को लेकर शहर में लॉकडाउन है लेकिन बारिश ने शहर में दोहरा लॉकडाउन लगा दिया है। शहर के जिन इलाकों को लॉकडाउन से छूट भी मिली थी, वहां भी लोग अपने घरों में बंद हो गए हैं। लोगों में इस बात का भी डर है कि वे बारिश की वजह से सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों के शिकार न हो जाएं क्योंकि, ऐसे में उन्हें कोरोना संदिग्ध समझे जाने की पूरी संभावना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *