गैंगस्टर विकास दुबे को किया सल्यूट, अरेस्ट


हिस्ट्रीशीटर प्रकरण में विवादित ट्वीट करने वाले कोचिंग संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। काकादेव में कोचिंग चलाने वाले ने सोशल मीडिया पर विकास दुबे मामले में भड़काऊ पोस्ट डाली थी। उसकी पोस्ट के बाद तमाम लोगों ने आपत्ति जताई थी।

किलकिल सचान ने अपने फेसबुक पर लिखा, ‘दुबे जी ने गोली चलवा दी तो तकलीफ हो गई। पुलिस को ठाकुर, यादव या मुसलमान मारे तो कुछ नहीं होता। सांप सूंघ जाता है सबको। ब्राह्मण केवल पूजा पाठ के लिए है? उसको भी औजार उठाने का हक है। राजनीति बंद करो।’

इतना ही नहीं, किलकिल सचान ने एक के बाद एक कई पोस्ट किए और कॉमेंस्ट्स में भी आपत्तिनजक शब्द लिए। उसने विकास दुबे को सल्यूट किया और लिखा, ‘ब्राह्मण हो तो विकास दुबे जैसा शेर। दुर्बल जनता को नहीं बल्कि पुलिस को मारा है। ‘Salute You JI’ पोस्ट को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की और आईटी ऐक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। किलकिल सचान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

काकादेव थाना प्रभारी केके दीक्षित ने बताया कि किलकिल सचान नागेश्वर अपार्टमेंट केशवपुरम का रहने वाला है। उसकी पोस्ट को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई थी। उसकी पोस्ट से समाज में माहौल बिगड़ रहा था, जिसके लते उसे गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *