जापान में भारी बारिश और बाढ़ का तांडव

टोकियो
जापान के क्यूशू द्वीप पर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ में अबतक 14 लोगों की मौत हो गई है। द्वीप पर भारी बारिश और भूस्खलन के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बाढ़ के कारण स्थानीय प्रशासन ने लाखों लोगों को अपने घरों को खाली कर सुरक्षित स्थान पर जाने का आदेश जारी किया है।

सेना की तैनाती के आदेश
बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने सेना के 10000 जवानों को राहत और बचाव कार्य के लिए तैनात किया है। कूमा नदी का जलस्तर अब भी खतरे के निशान से ऊपर है। वहीं रविवार और भारी बारिश का अनुमान जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

लाखों लोग बाढ़ में फंसे
जापाानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ से कुमामोटो और कगोशिमा प्रांत के लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। हिटामोशी, यत्सुशिरो और कुमामोटो के कई गावों में लोग सड़कों के बाढ़ में बह जाने के कारण फंसे हुए हैं। पुलिस, फायर ब्रिगेट और सेना के जवान फंसे हुए लोगों को बचाने के प्रयास में दिन रात मेहनत कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *