MPBSE 10th Result 2020: क्या रिजल्ट पर भी दिखेगा कोरोना का असर, इस बार हुए हैं ये बदलाव

भोपाल।
मध्य प्रदेश में 10वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 4 जुलाई को घोषित होने जा रहा है। देश और प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते इस साल शैक्षिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं और इसका असर रिजल्ट पर भी देखने को मिल सकता है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस बार रिजल्ट में दो बड़े बदलाव किए हैं।

इस साल सभी छात्रों को दो विषयों में जनरल प्रमोशन दिया गया है। इसके अलावा रिजल्ट की मेरिट लिस्ट भी उन्हीं विषयों के आधार पर तैयार की जाएंगी जिनकी परीक्षाएं लॉकडाउन लगने से पहले हो गई थीं।

2019 में एमपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में 11,32,319 छात्रों ने हिस्सा लिया था। रिजल्ट में लड़कियां आगे रही थीं। लड़कियों का पास परसेंटेज 63.69 था जबकि 59.15 प्रतिशत लड़के ही पास हो पाए थे। अब देखना यह है कि शनिवार को आने वाले रिजल्ट में कोरोना का क्या असर नजर आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *