विराट एक इंस्टा पोस्ट से कमाते हैं इतने करोड़

नई दिल्लीक्रिकेट की दुनिया में () छाए रहते हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली अपने धांसू खेल की वजह से बड़े ब्रैंड भी बन गए हैं। इंस्टाग्राम रिच लिस्ट-2020 में विराट कोहली का जलवा देखने को मिला है। भारत से वह सबसे महंगे सेलिब्रिटी हैं। प्रति पोस्ट वह सबसे अधिक पैसा चार्ज करते हैं। उनकी ब्रैंड वैल्यू का अंदाजा इस बात से भी लगा सकते हैं कि बॉलिवुड ऐक्ट्रेस भी उनसे पीछे हैं।

ब्रिटेन की मैनेजमेंट कंपनी ने ‘’ का ऐलान किया। इस लिस्ट में विराट कोहली का नंबर नंबर 26वां है। उनके फॉलोअर्स की संख्या 66.2 मिलियन है और वह प्रति पेड पोस्ट 2.2 करोड़ रुपये लेते हैं। वह भारतीयों में टॉप पर हैं, जबकि प्रियंका चोपड़ा दूसरे नंबर पर हैं।

प्रियंका चोपड़ा को एक पोस्ट पर लगभग 2.15 करोड़ रुपये मिलते हैं। पिछले वर्ष के आकंड़े को देखा जाए तो प्रियंका वर्ल्ड वाइड 19वें पायदान पर थीं, जबकि कोहली 23वें नंबर पर थे। अब विराट का नंबर 26वां है, जबकि प्रियंका 28वें नंबर पर आ गई हैं।

उल्लेखनीय है कि इस लिस्ट में पहले नंबर पर हॉलिवुड स्टार और पूर्व रेसलर ड्वेन जॉनसन हैं। वह प्रति पोस्ट 7.58 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। दूसरे नंबर पर काइली जेनर हैं। वह 7.36 करोड़ रुपये लेती हैं। खिलाड़ियों की बात करें तो स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (6.64 करोड़ रुपये) तीसरे नंबर पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *