तस्वीरें: शिवराज की टीम में शामिल हुए ये 28 मंत्री

मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार का आज मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में कुल 28 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई है। गुरुवार सुबह 11 बजे राजभवन में एक सादे समारोह में मंत्रिमंडल के नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। कोरोना संकट और लॉकडाउन की वजह से अभी तक शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पाया था।

शिवराज सरकार के कैबिनेट विस्तार में सबसे पहले बीजेपी विधायक गोपाल भार्गव ने शपथ ग्रहण किया। उन्होंने कैबिनेट मंत्री के तौर पर ली शपथ।

शिवराज सरकार में मंत्री बने एंदल सिंह कंसाना, राज्यपाल आनंदबेन पटेल ने दिलाई शपथ

बीजेपी विधायक और ज्योतिरादित्य सिंधिया की बुआ यशोधरा राजे सिंधिया ने मंत्री पद की शपथ ली।

ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे की इमरती देवी ने शिवराज कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली।

प्रभुराम चौधरी ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की।

शिवराज सरकार में प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। यह ग्वालियर सीट से कांग्रेस के विधायक थे और अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

विश्वास सारंग ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ, महेंद्र सिंह सिसोदिया भी बने मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री

मल्हारगढ़ से विधायक जगदीश देवड़ा ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

बिसाहूलाल सिंह बने मंत्री, कैबिनेट मंत्री के तौर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिलाई शपथ।

शिवराज सिंह चौहान खेमे के भूपेंद्र सिंह को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिलाई मंत्री पद की शपथ।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बीजेपी नेता विजय शाह को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

मालवा-निमाड़ अंचल के बड़वानी से विधायक प्रेम सिंह पटेल को कैबिनेट मंत्री के तौर पर मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। ओकप्रकाश सकलेचा भी शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री बने हैं।

शिवराज सरकार में महू से बीजेपी विधायक उषा ठाकुर को भी शामिल किया गया है। उन्हें कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। अरविंद भदौरिया भी कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मोहन यादव को मंत्री पद की शपथ दिलाई। उज्जैन से बीजेपी विधायक मोहन यादव ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। हरदीप सिंह डंग ने भी मंत्री पद की शपथ ली। यह सुवासरा से कांग्रेस के विधायक थे और अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं। ये सिंधिया खेमे से हैं।

शिवराज कैबिनेट में शामिल हुए राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिलाई मंत्री पद की शपथ। भारत सिंह कुशवाहा को राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

शिवराज सरकार में रामकिशोर कांवरे को मिली जगह, राज्यमंत्री के तौर पर दिलाई गई शपथ। बृजेंद्र सिंह यादव ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण किया।

शिवराज सरकार मंत्री बने इंदर सिंह परमार, राज्यमंत्री पद की दिलाई गई शपथ। राम खिलावन पटेल को भी राज्यमंत्री के तौर पर दिलाई गई शपथ।

गिरिराज दंडोतिया, सुरेश धाकड़ और ओपीएस भदौरिया को भी राज्यमंत्री के तौर पर शिवराज कैबिनेट में जगह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *