विवेक अग्निहोत्री बोले- 'हेट स्टोरी' के लिए सुशांत सिंह राजपूत को किया था साइन, बालाजी ने नहीं करने दी

की सूइसाइड के बाद से उनके फैंस और इंडस्ट्री के दोस्त सदमे में है। लोग उनको याद करके श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इन लोगों में से डायरेक्टर ने भी उनको याद किया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इसके साथ ही कॉमेंट में उन्होंने एक खुलासा भी किया है।

विवेक ने शेयर किया था डूडल
विवेक अग्निहोत्री ने सुशांत को श्रद्धांजलि देते हुए एक डूडल अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। इस पर एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘जब वो जिंदा था तब कुछ मूवीज ऑफर कर सकते थे आप’। इंट्रेस्टिंग बात ये थी कि विवेक ने इस ट्वीट का जवाब भी दिया है। उन्होंने लिखा, मैंने उन्हें ”-उनका पहला मूवी कॉन्ट्रैक्ट, के लिए साइन किया था, लेकिन बालाजी ने उन्हें रिलीज नहीं किया।

बालाजी ने दिया था सुशांत को ब्रेक
बता दें कि सुशांत को टेलिविजन ब्रेक एकता कपूर ने ‘बालाजी टेलिफिल्म’ के अंतर्गत दिया था। सुशांत ने वहीं से घर-घर पहचान बनाई। उनका सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ लोगों के बीच काफी पॉप्युलर हुआ था। हालांकि सुशांत को 2012 में ‘हेट स्टोरी’ से बॉलिवुड ब्रेक नहीं मिला अगले साल उन्होंने ‘काय पो छे’ से डेब्यू किया था।

इन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज
बता दें कि सुशांत की आत्महत्या के बाद खबर आई थी कि बिहार में एक वकील ने एकता कपूर, सलमान खान, करण जौहर, संजय लीला भंसाली सहित कई लोगों पर केस कर दिया है।

एकता ने जताया था गुस्सा
इस खबर के जवाब में एकता कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, सुशी को ना कास्ट करने को वजह बताते हुए केस करने के लिए शुक्रिया…जबकि ऐक्चुअली मैंने उन्हें लॉन्च किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *