कांग्रेस ने संजय झा को प्रवक्ता पद से हटाया

नई दिल्ली
कांग्रेस पार्टी ने को प्रवक्ता पद से हटा दिया है। इस संबंध में एक चिट्ठी जारी कर कहा गया है कि इसका निर्णय कांग्रेस अध्यक्ष () ने लिया है। इसके साथ ही पार्टी ने अपने नैशनल मीडिया पैनलिस्टों की सूची में अभिषेक दत्त और साधना भारती का नाम जोड़ दिया है।

कांग्रेस सेक्रटरी की तरफ से जारी चिट्ठी में कहा गया है, ‘कांग्रेस अध्यक्ष ने अभिषेक दत्त और साधना भारती को कांग्रेस के नैशनल मीडिया पैनलिस्ट के रूप में नियुक्ती को मंजूरी दी है।’ आगे कहा गया है, ‘कांग्रेस प्रेजिडेंट ने संजय झा को कांग्रेस प्रवक्ता के पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।’ इस चिट्ठी को कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है।

ध्यान रहे कि संजय झा ने हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कांग्रेस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया था। उन्होंने यह भी कहा था कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र का अभाव है। इतना ही नहीं, उन्होंने बुधवार को भी एक ट्वीट में कुछ ऐसा कहा जिससे शायद पार्टी को चोट पहुंची।

उन्होंने लिखा, ‘यह समय चीन के खतरनाक अतिक्रमण के खिलाफ भारत में बिल्कुल परिपक्व राजनीतिक एकजुटता का है। मोदीजी ने हमारी कांग्रेस/यूपीए सरकार के बारे में अतीत में कई बार अपमानजनक बातें कहीं जिसकी मुझे बिल्कुल परवाह नहीं है। हमें इससे ऊपर उठना है। हमें बदलना होगा। हमें एकजुट होना है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *