विश्व हिंदू परिषद की दक्षिण कूचः मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराने की मुहिम, VHP के प्रचारकों से संघ प्रमुख भागवत ने किया मंथन

भिलाई(सीजी आजतक न्यूज)। विश्व हिंदू परिषद अब उत्तर भारत के बाद दक्षिण की ओर कूच करेगा। इसी कड़ी में विहिप दक्षिण के मंदिरों को मुक्त कराने की बड़ी मुहिम चलेगी। मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराने की मुहिम चलेगी।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत दो दिवसीय दौरे पर एमपी पंहुचे थे। उन्होंने विहिप के प्रचारकों से मंथन किया। संघ प्रमुख मोहन भागवत के मंथन में उक्त बातों पर जोर दिया गया है।देश के 44 प्रांतों से आए प्रांतीय संगठन और क्षेत्रीय मंत्रियों के साथ मंथन किया गया। मोहन भागवत ने वन टू वन भी मंथन किया है।

बता दें कि दक्षिण भारत के राज्यों में देश के सबसे अधिक मंदिर हैं।दक्षिण भारत में जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा।
अयोध्या चलो का नारा भी देगा विहिप। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद नारा दिया जाएगा। देशभर के हिंदुओं से अयोध्या आने का आह्वान किया जाएगा। मध्यप्रदेश में भी अयोध्या चलो का नारा गूंजेगा।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के कार्यक्रमों पर भी मंथन हुआ है। अगले 2 साल के रोड मैप पर मंथन हुआ।संघ प्रचारक और स्वयंसेवक निभाएंगे जिम्मेदारी। कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए माहौल बनाने की जिम्मेदारी भी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *