सुरों के सम्राट किशोर दा का 93वां जन्मदिवसः दूध जलेबी का भोग लगाकर गीतों से किया याद

भिलाई(सीजी आजतक न्यूज)। हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार का आज 93वां जन्मदिन है। किशोर कुमार की गृह नगरी मध्यप्रदेश के खंडवा में उनकी समाधि को फूलों से सजाया गया। किशोर कुमार के चाहने वाले बड़ी संख्या में देश के कई राज्यों से यह आ रहे हैं। किशोर कुमार हमेशा कहा करते थे, दूध जलेबी खाएंगे, खंडवा में बस जाएंगे। हर साल की तरह इस साल भी उनके चाहने वाले समाधि पर दूध जलेबी का भोग लगाकर किशोर दा को गीतों से श्रद्धांजलि दी गई।

किशोर कुमार की समाधि स्थल पर गीतों की महफिल भी सजी। दिल्ली, मुंबई, राजकोट और कोलकाता सहित अन्य राज्यों से भी किशोरप्रेमी यहां पहुंचकर किशोर कुमार के गीत गुनगुना कर उन्होंने याद किए। मध्यप्रदेश सरकार इस महान कलाकार के जन्मदिवस पर गौरव दिवस के रूप में मना रही है।पूरा खंडवा शहर किशोरमय हो गया है।

खंडवा में जन्मे और पले-बढ़े किशोर कुमार का आज 93वां जन्मदिन है. शोहरत की बुलंदियां छूने के बावजूद किशोर कुमार ताउम्र किशोर ही बने रहे. बिना संगीत की शिक्षा लिए किशोर कुमार बॉलीवुड में एक ध्रुवतारा बनकर उभरे और गीत-संगीत के ब्रह्मांड पर छा गए. किशोर कुमार को आज की पीढ़ी भी उतनी ही दिलचस्पी से सुनती और गुनगुनाती है, जितना 1970-90 के दशक में जवान हुई पीढ़ी उन्‍हें प्‍यार करती थी.

खण्डवा में स्थित किशोर कुमार के पुश्तैनी घर ओर उनकी समाधि पर पूरे देश से लोग यह आकर गीत गुनगुना कर उनको याद कर रहे हैं. किशोर कुमार को बचपन से दूध-जलेबी बहुत पसंद थी वह अपने बालीवुड के दोस्तों से अक्सर कहते थे दूध जलेबी खाएंगे खंडवा में ही बस जांएगे. आज उनकी समाधि पर किशोर प्रेमी दूध-जलेबी का भोग लगाकर किशोर कुमार को याद कर रहे हैं. उनके गाए हुए सदाबहार नगमे गुनगुना रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *